cool hit counter

Fire guts Durga Puja pandal in Ranchi, no casualties reported

webmaster
रांची रातू रोड में बने एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में शुक्रवार की सुबह आग लगने से सड़क पर भगदड़ मच गई। फौरन फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजहों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि इस पंडाल को तैयार करने में लाखों रुपए खर्च हुए थे और ये सड़क से बिल्कुल सटे किनारे पर बना था। कैसे हुई घटना...
-शुक्रवार को इस दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुलने वाला था लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। 
-इस पंडाल को रातू रोड स्थित आर आर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बनवाया गया था। 
-पूजा समिति के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया। आग धीरे-धीरे पूरे पंडाल में फैल गई।
-यह दृश्य देख मौके पर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आननफानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।
-मौके पर 5 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 
-हादसे के वक्त पूजा पंडाल में कुछ ही लोग मौजूद थे, जो तुरंत ही बाहर भाग गए। वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी।
कैसा था पंडाल
- 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए भूकंप की पूरी कहानी यहां बयां की गई थी। बड़े स्तर पर क्या-क्या नुकसान हुए हैं। यह सब दोबारा यहां दिखाया गया था।

पट खुलने से पहले पूजा पंडाल जलकर खाक, सड़क पर मची भगदड़

कल तक कुछ ऐसा आकर्षक था यह लाखों रुपए की लागत से तैयार यह पंडाल।

पंडाल में आग लगने से सड़क पर अफरातफरी मच गई।

आर आर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग।

News Sources @ http://www.bhaskar.com/news/c-m-181-2078317-ra0100-NOR.html?seq=4

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...