cool hit counter

देश के वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ दी है

webmaster
मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों को लेकर समय-समय पर आलोचना करते रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। सिन्हा ने नोटबंदी और गिरती जीडीपी के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है।

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे एक लेख में बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। लेख का शीर्षक 'I need to speak up now' (मुझे अब बोलना ही होगा) है। उन्होंने लेख में लिखा, 'देश के वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ दी है, ऐसे में अगर मैं अब भी चुप रहूं तो ये राष्ट्रीय कर्तव्य के साथ अन्याय होगा।'

इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी पर सरकार की खूब खिचाई की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया। जीएसटी को भी सही से लागू नहीं किया गया है, जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

'वो सभी को गरीबी पास से दिखाएंगे...'
मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार अपनी नीतियों से सभी को गरीब बनाकर छोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है, ऐसा लगता है कि अब उनके वित्तमंत्री, जिस तरह से काम कर रहे हैं, वो सभी को गरीबी पास से दिखाएंगे।

अरुण जेटली पर निशाना 
उन्होंने लिखा- देश की अर्थव्यवस्था गर्त की ओर जा रही है। देश में नौकरियां मिल नहीं रही हैं, इन्वेस्टमेंट घट रहा है और जीडीपी भी नीचे जा रही है। भाजपा में कई लोग ये बात जानते हैं लेकिन डर की वजह से कुछ कहेंगे नहीं। मुझे इस बात का भी भरोसा है कि मैं जो कुछ कह रहा हूं, यही भाजपा के और दूसरे लोग मानते हैं लेकिन डर की वजह से ऐसा कहेंगे नहीं। 

वो चुनाव हार गए थे फिर भी...
यशवंत सिन्हा ने आगे लिखा- अरुण जेटली को सरकार में बेस्ट माना जाता रहा है। साल 2014 चुनावों से पहले ये पता चल गया था कि वो नई सरकार में वित्त मंत्री होंगे। हालांकि वो अमृतसर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। फिर भी उनकी हार उनकी नियुक्ति के आड़े नहीं आ सकी।



वाजपेयी का किया जिक्र
यशवंत सिन्हा ने पुराने दिनों को याद कर लिखा- 'अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हीं हालात में अपने करीबी सहयोगी जसवंत सिंह और प्रमोद महाजन को कैबिनेट में जगह नहीं दी थी।'

जेटली ने बेड़ा गर्क कर दिया : यशवंत सिन्हा
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आगे लिखा है कि 'जेटली कई मायनों में खुशकिस्मत वित्त मंत्री है, क्योंकि उन्हें अच्छे हालात मिले। लेकिन उन्होंने सब बेड़ा गर्क कर दिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं वित्त मंत्री रहा हूं इसलिए जानता हूं कि अकेले वित्त मंत्रालय में कितना काम होता है। हमें ऐसे शख्स की जरूरत है जो सिर्फ वित्त मंत्रालय का काम देखे, जेटली सुपरमैन की तरह इस काम को नहीं कर सकते थे।

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...