cool hit counter

बिहार का एक ऐसा मंदिर, जहां बलि के बाद भी जिंदा रहते हैं बकरे

webmaster
बिहार का एक ऐसा मंदिर, जहां बलि के बाद भी जिंदा रहते हैं बकरे

बिहार के कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी का एक अनोखा मंदिर है. यहां बकरे की बलि दी जाती है लेकिन उसकी मौत नहीं होती. भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट ऊंचाई पर स्थित है. माना जाता है की ये मंदिर मां का सबसे पुराना मंदिर है.



108 ईसवी में बना था मंदिर
बिहार का एक ऐसा मंदिर, जहां बलि के बाद भी जिंदा रहते हैं बकरे


ये मंदिर बहुत प्राचीन है. कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 108 ईस्वी में हुआ था. हालांकि इस मंदिर के निर्माण को लेकर बहुत सारी मान्यताएं है. लेकिन मंदिर में लगे भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के सूचनापट्ट से यह जानकारी मिलती है कि यह मंदिर 635 ईसवी से पूर्व अस्तित्व में था.
मंदिर परिसर में मौजूद शिलालेखों से इसकी ऐतिहासिकता सिद्ध होती है. इस मंदिर का उल्लेख प्रसिद्ध पुरातत्वविद कनिंघम की पुस्तक में भी है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर का पता तब चला, जब कुछ गड़रिये पहाड़ी के ऊपर गए और मंदिर के स्वरूप को देखा. यह मंदिर अष्टकोणीय है. मंदिर में मां मुंडेश्वरी की एक मूर्ति है और मूर्ति के सामने मुख्य द्वार की ओर एक प्राचीन शिवलिंग है.


वैसे तो देवी मां के हर शक्तिपीठ की अपनी एक अलग पहचान है . मगर मां मुंडेश्वरी के मंदिर में कुछ ऐसा घटित होता है जिसपर किसी को सहज ही विश्वास नहीं होता.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर में बकरे की बलि की प्रक्रिया बहुत अनूठी है. कहा जाता है की मंदिर में बकरे की बलि नहीं दी जाती. यहां बकरे को देवी के सामने लाया जाता है, जिस पर पुरोहित मंत्र वाले चावल छिड़कता है. जिससे वह बेहोश हो जाता है, फिर होश में आने के बाद उसे बाहर छोड़ दिया जाता है


Sarkari Niyukti http://www.biharshariff.com/2017/09/mystry-of-mundeshwari-mandir.html Sarkari Niyukti - Government Jobs in India - सरकारी नियुक्ति
For more information visit http://www.biharshariff.com/2017/09/mystry-of-mundeshwari-mandir.html

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...