cool hit counter

1 फरवरी से हड़ताल पर जायेंगे बिहार के तीन लाख नियोजित शिक्षक

webmaster
समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर बिहार के नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल करने का मन बना लिया है. शिक्षकों ने रविवार को एलान किया कि वो 31 जनवरी तक इस मांग के पूरा नहीं होने की स्थिति में 1 फरवरी से हड़ताल पर चले जायेंगे.

उनकी ये हड़ताल समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर होगी. हड़ताल का एलान प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के शिक्षकों ने किया है. शिक्षकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो इंटर, मैट्रिक दोनों की परीक्षा का भी बहिष्कार करेंगे.

इसका फैसला पटना के गांधी मैदान में सभी 23 नियोजित शिक्षक संगठनों ने बैठक कर के लिया. मालूम हो कि कोर्ट के आदेश के बाद नियोजित शिक्षक लगातार सरकार पर समान काम के लिये समान वेतन देने का दवाब बना रहे हैं. हड़ताल के एलान के बाद सरकार की मुश्किलें फिलहाल बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि फरवरी महीने में ही बिहार में परीक्षाएं होती हैं.

https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-teachers-of-bihar-calls-strike-from-first-of-february-1164850.html

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...