cool hit counter

Human chain Against Unemployment on March 11 2018

webmaster

11 मार्च को सड़कों पर उतरेगी बिहार में बेरोजगारों की फौज, बनेगी मानव श्रृंखला 

 

Bihar : शराब, दहेज और शिक्षा के बाद अब बिहार में बेरोजगार मानव शृंखला की तैयारी है। आम जनता पार्टी (राष्ट्रीय) 11 मार्च को इसका आयोजन करेगी। संभव है इसमें शरद यादव व उनके लोग भी शामिल हों। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी के अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने बैठक की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि वात्सायन के अलावा अजीत कुमार सिंह, डॉ. विजेंद्र प्रसाद दिवाकर, हरिहर प्रसाद चंद्रवंशी, उमाशंकर सहनी, रानी मेहता, ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल हुए। राज्य भर में यह आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। 4 फरवरी को फिर बैठक होगी। 

 







शिक्षा को लेकर रालोसपा ने बनाई मानव श्रृंखलाः 

बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाई थी। उन्होंने इस मानव श्रृंखला में सभी पार्टियों को भाग लेने के लिए न्योता दिया था। मगर एनडीए का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। वहीं कुशवाहा को राजद का साथ मिला। राजद नेता शिवानंद तिवारी और राम चंद्र पूर्वे ने इस श्रृंखला में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद साधु यादव ने भी भाग लिया था। 

 

दहेज और बाल विवाह के खिलाफ नीतीश के नेतृत्व में मानव श्रृंखलाः

21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दहेज और बाल विवाह के खिलाफ मानव श्रृंखला बानाई गई थी। इस मानव श्रृंखला में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बीजेपी नेता प्रेम कुमार समेत एनडीए के तमाम नेता शामिल हुए थे। मानव श्रृंखला के माध्यम से दहेज ना लेने और ना देने का संदेश दिया गया। साथ ही कम उम्र की लड़कियों की शादी नहीं करने पर भी जोर दिया गया। 

 

नशे के खिलाफ भी बनी थी मानव श्रृंखलाः 

21 जनवरी 2017 को बिहार में महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई थी। नशे के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर बिहार ने इतिहास रच दिया था। इस श्रृंखला में महागठबंधन के नेताओं के अलावा एनडीए के भी कई नेता शामिल हुए थे। 

News Sources @ https://livebihar.live//most-popular/un-employed-humain-chain-in-bihar-11-march-/88693.html

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...